राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव 2026 में पहुंचेगी छतरपुर की बेटी कामिनी शर्मा

vijay98
2 Min Read

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) की छात्रा कामिनी शर्मा का चयन नेशनल यूथ कॉन्क्लेव 2026 के लिए हुआ है।

जिले का नाम रोशन पर राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव 2026 में पहुंचेगी छतरपुर की बेटी कामिनी शर्मा

छतरपुर। जिले के ग्राम थरा की युवती कामिनी शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) की छात्रा कामिनी शर्मा का चयन राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव 2026 के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम भुवनेश्वर के KIIT परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के युवा शामिल होंगे कामिनी शर्मा साधारण परिवार से हैं। उनके पिता मनोज कुमार शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है। कामिनी की मेहनत और लगन से यह सफलता मिली है कामिनी ने जन अभियान परिषद के तहत मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) किया है और वर्तमान में सीएम इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं। वह ट्रैफिक जागरूकता, रक्तदान, जल गंगा संवर्धन अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं।कामिनी शर्मा का कहना है कि जन अभियान परिषद से मिले अनुभव से उन्हें समाज के लिए काम करने की प्रेरणा मिली है और वह आगे भी लोगों की सेवा करती रहेंगी। स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link