सात दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत, यातायात पुलिस ने 25 वाहनों पर की चालानी कार्रवाई

vijay98
2 Min Read

माइन्ड न्यूज़ छतरपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष सात दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। अभियान के तहत बसों एवं अन्य लोक परिवहन वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की जा रही है। टीम द्वारा बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट, इमरजेंसी विंडो की स्थिति, ओवरलोड सवारी,

वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक मानकों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन चालक एवं परिचालक नशे की हालत में वाहन संचालन न करें तथा यात्रियों के साथ उनका व्यवहार शालीन एवं मानवीय हो। रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के प्रारंभिक चरण में ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस थाना प्रभारी बृहस्पति साकेत एवं आरटीओ मधु सिंह की संयुक्त टीम द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। यातायात पुलिस ने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link