“सेवा ही संपर्क” और “संपूर्ण विधानसभा मेरा परिवार” की भावना के साथ वे हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं श्री पटैरिया

माइन्ड न्यूज़ छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र इन दिनों तेज़ी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में क्षेत्र में जनहितकारी कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। “सेवा ही संपर्क” और “संपूर्ण विधानसभा मेरा परिवार” की भावना के साथ वे हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजनगर, चन्द्रनगर, खजुराहो, लवकुशनगर और रगोली में सीएम राइज स्कूलों की स्थापना से ग्रामीण अंचलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिला है। वहीं लवकुशनगर में कॉलेज निर्माण और टहनगा, पठा, राजनगर, कर्री व घूरा में हायर सेकेंडरी स्कूल भवनों के निर्माण से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। लवकुशनगर में सिविल अस्पताल की स्थापना के साथ ही पहरा, उदयपुरा, तिलौहां, बेनीगंज, पीरा और इमलहा में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हुई हैं। विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए इमलहा, पठा और गढ़ा में पावर हाउस स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास के तहत 40 ग्राम पंचायतों में विवाह वाटिकाएं, 9 पंचायत भवन और जनपद पंचायत लवकुशनगर में 5.25 करोड़ रुपए की लागत से भवन निर्माण किया गया है। राजनगर व लवकुशनगर में प्रशासनिक कार्यालयों की स्थापना से स्थानीय प्रशासन को मजबूती मिली है।नगरीय विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। लवकुशनगर में डिवाइडर और स्टेडियम निर्माण, खजुराहो में बमीठा-खजुराहो मार्ग का सौंदर्यीकरण, तालाबों का विकास और राजनगर में अटल सभागार निर्माण जैसे कार्यों ने शहरों की तस्वीर बदल दी है

आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 52 सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिनमें खजुराहो-खर्रोही-ललगुवां मार्ग, रनेहफॉल-सपौहा-टौरिया मार्ग, लवकुशनगर बायपास और बागेश्वरधाम लिंक रोड प्रमुख हैं। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ी है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए राजनगर में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
