खजुराहों क्षेत्र से जुड़े हुए सभी देवालयों को करेंगे संरक्षित :-मुख्यमंत्री

mindnews.org
3 Min Read

मतंगेश्वर मंदिर की शिवलिंग के आकार स्वरूप नन्दी गृह का भी निर्माण -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आगमन छतरपुर जिले तहसील राजनगर सांसद क्षेत्र खजुराहों में हुआ इस दौरान उनके साथ क्षेत्रिय सांसद वी.डी. शर्मा ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर खजुराहों विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में से मुख्य मंदिर बाबा मतंगेश्वर महादेव की चौखट पर मत्थाटेक पूजा ,अर्चना की वहीँ उनके साथ क्षेत्रिय विधायकगण व जनप्रतिनिधि भी थे मुख्यमंत्री ने मतंगेश्वर महादेव की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों के खुशहाल जीवन की कामना की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से कहा कि भगवान मतंगेश्वर की इस पर्व पर हम सब ने मन वचन और कर्म से पूजन अभिषेक किया परमात्मा की कृपा से अभी सरकार बनी है सरकार बनने के साथ ही हमने निर्णय किया सभी देवस्थानों की चिंता करके जीवंत इकाई के नाते से मंदिरों में पूजा हो और सभी प्रकार की गतिविधियां भी चले हम चाहते हैं कि मंदिर सामाजिक रूप से मंदिर संस्कार के केंद बने वहीँ उन्होंने ने कहा कि खजुराहों में देश दुनिया के लोग आते हैं

इसका मुख्य कारण यहाँ के मंदिरों (कला )श्रंखला हैं वहीँ उन्होंने यहाँ भी कहा कि क्षेत्र के सभी मन्दिरों के नवीनीकरण ,उन्नतिकरण के लिए जो – जो निर्माण कार्य होंगे उन्हें कराया जाएगा डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा कि मतंगेश्वर भगवान का जितना बड़ा शिव लिंग हैं उतना ही बड़ा नन्दी गृह अभाव हैं उसे महाकाल लोक की तर्ज पर यहाँ भी देवलोक के लिए योजना बनाएंगे राज्य सरकार उसे पूरा करेंगी वही मुख्यमंत्री ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब अयोध्या के हालात बदले और वहाँ प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की और उज्जैन में महाकाल के महालोक का निर्माण किया काशी विश्वनाथ वनारस का भी परिवर्तन किया गया तो खजुराहों का क्यों नहीं होंगा मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले दिनों ओला ,पड़ा, असमय वर्षा से किसानों की फसलों की तत्काल कलेक्टर को आंकलन करने के निर्देश दिए और वही ओलावृष्टि से किसी की भी फसल का नुकसान हुआ होगा तो सरकार उसकी पूरी भरपाई करेगी सरकार किसान भाइयों के साथ हैं मुख्यमंत्री ने समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को आदर और श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि मनाने को कहा वहीँ देश प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं बधाई दी |


Share This Article
Share via
Copy link